फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू : सेमेस्टर और प्रवेश परीक्षा की तैयारियों में जुटा विवि प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) प्रशासन 16 जुलाई से प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षा और 2 जुलाई से राज्य प्रवेश परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। कोरोना संक्रमण के चलते विवि प्रशासन ने तमाम व्यवस्थाओं के साथ परीक्षा केंद्रों की संख्या भी दोगुनी कर दी है ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन किया जा सके। विश्वविद्यालय ने केंद्र बनने वाले कॉलेजों से कहा है कि परीक्षा के दौरान मेडिकल की सुविधा होनी चाहिए। इसमें डॉक्टर, एम्बुलेंस, ऑक्सीजन सिलेंडर, पास के अस्पताल की जानकारी भी शामिल है। इसके लिए उनसे विस्तृत जानकारी भी मांगी गई है। साथ ही हर सेंटर पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था होगी। हर पाली की परीक्षा के बाद कमरे का सैनिटाइजेशन होगा। इस तरह तीन पाली में परीक्षा होने पर परीक्षा कक्ष का चार बार सैनिटाइजेशन होगा। प्रति कुलपति व राज्य प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. विनीत कंसल ने कहा कि हम स्टूडेंट्स के बचाव के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। जिन कॉलेज में ये व्यवस्था नहीं होगी उसे पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। आधे होंगे एक केंद्र में स्टूडेंट परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव की हर संभव व्यवस्था होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में 1000 कई जगह 500 स्टूडेंट्स होंगे। इसकी वजह से सेंटर की संख्या 110 से बढ़कर 210 होंगे। एक कमरे में इसी अनुपात में स्टूडेंट्स बैठाए जाएंगे कि सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह मेंटेन हो। तीन पालियों में परीक्षा कराने से भी इसका पालन आसान होगा। अलग होगी परीक्षा की व्यवस्था किसी स्टूडेंट के कोरोना संदिग्ध मिलने पर या तापमान अधिक मिलने पर क्या होगा? इस पर परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि अगर ऐसे स्टूडेंट्स की संख्या एक-दो होगी तो उसके लिए अलग परीक्षा की व्यवस्था होगी। अगर इनकी संख्या ज्यादा होगी तो फिर तत्काल कोई निर्णय लेना होगा। ऐसे स्टूडेंट्स की परीक्षा फिर आगे कराने का निर्णय हो सकता है, लेकिन ये परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। 25 से 30% बढ़ेगा खर्च विश्वविद्यालय की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जो व्यवस्था की जा रही है उसमें सेमेस्टर परीक्षा और प्रवेश परीक्षा में 25 से 30% खर्च बढ़ने की उम्मीद है। विवि प्रवक्ता आशीष मिश्रा ने बताया कि अभी हम सेमेस्टर परीक्षा में प्रति स्टूडेंट 20 रुपये खर्च देते हैं, जिसे बढ़ाकर 25 रुपये प्रति स्टूडेंट्स करने का प्रस्ताव है। इसी तरह राज्य प्रवेश परीक्षा में 15 रुपये प्रति स्टूडेंट प्रति पाली दिया जाता है, जिसे बढ़ाकर 20 रुपये करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें