लखनऊ। एकेटीयू में फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश के लिए शनिवार देर शाम तक 3500 रजिस्ट्रेशन हुए। इसमें से 1400 छात्रों ने चॉइस भरी है। पहले चरण के लिए रजिस्ट्रेशन व चॉइस भरने की अंतिम तिथि पांच जनवरी है।
विवि प्रशासन के अनुसार डाटा वेरीफिकेशन छह, सीट एलॉटमेंट सात, सीट कंफर्मेशन शुल्क सात व आठ जनवरी को और ऑनलाइन विलिंगनेस भी सात-आठ जनवरी को देनी होगी।
सेमेस्टर परीक्षाओं का प्रवेश पत्र जारी
एकेटीयू की विषम सेमेस्टर की यूजी-पीजी की नियमित व कैरी ओवर परीक्षाएं आठ जनवरी से शुरू हो रही हैं। प्रवेश पत्र शनिवार को जारी कर दिए गए।