लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) की सत्र 2025-26 के सम सेमेस्टर स्नातक व स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा सात मई से शुरू हो रही है। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 135 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में करीब तीन लाख तीस हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया ने बताया कि हर परीक्षा केंद्र पर शुचिता बनाए रखने के लिए दो पर्यवेक्षकों की भी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय में बने कंट्रोल रूम से पूरी परीक्षा की निगरानी की जाएगी। परीक्षार्थियों की कड़ी जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। दोनों पालियों में होने वाली यह परीक्षा छह जून तक चलेगी।