लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में बृहस्पतिवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें लगभग तीन सौ छात्रों ने प्रतिभाग किया। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित ड्राइव में जारो एजुकेशन कंपनी ने छात्रों का टेस्ट लिया। यूजी-पीजी के छात्रों के लिए आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में बीटेक व एमबीए के छात्रों का ग्रुप डिस्कशन व पर्सनल इंटरव्यू हुआ। कंपनी के असिस्टेंट एचआर मैनेजर अरिजीत पाठक ने छात्रों का टेस्ट लिया और उनकी कम्युनिकेशन स्किल भी जांची। डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो. नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही कंपनी की ओर से फाइनल परिणाम जारी किया जाएगा।