लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध इंजीनियरिंग संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अब तक 23 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें से 9000 अभ्यर्थियों ने शुल्क भी जमा कर दिया है। प्रवेश समन्वयक प्रो. ओपी सिंह ने बताया कि पंजीकरण में अभ्यर्थियों को विभिन्न जानकारी के साथ ही प्रमाणपत्र की जानकारी भी देनी है। पंजीकरण 30 जून तक चलेगा। इस बार जेईई मेन की मेरिट के साथ ही सीयूईटी यूजी और 12वीं पास अभ्यर्थियों को भी प्रवेश का मौका दिया जाएगा।