फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने किया आत्मदाह: अखिलेश ने यूपी सरकार पर निशाना साधा, बोले- भाजपा के लिए जनता सिर्फ एक मतदाता है

Tue, 06 Aug 2024 02:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में महिला के आत्मदाह को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए जनता सिर्फ एक मतदाता है। चुनाव खत्म तो जनता से सरोकार खत्म।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में एक महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर खुद को आग लगा ली। इससे हड़कंप मच गया। हालांकि, महिला को बचा लिया गया और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। जहां से हालत नाजुक होने पर महिला को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


इस घटना को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल साइट एक्स पर कहा कि भाजपा सरकार से जनता की नाउम्मीदगी का एक और दिल दहला देनेवाला हादसा तब हुआ, जब लखनऊ में मुख्यमंत्री जी के ‘जनता दरबार’ में पहुंची पीड़ित महिला ने नासुनवाई से हताश होकर अपने दुधमुंहे बच्चे को किनारे बैठाकर आत्मदाह कर लिया। 

ये भी पढ़ें - योगी सरकार का एक और बड़ा फैसला... अब बिना विवाद पीढ़ियों की संपत्ति का हो सकेगा आसानी से बंटवारा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के गेट के पास महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर लगाई आग, हालत गंभीर


भाजपा के लिए जनता सिर्फ मतदाता है। भाजपा के लिए चुनाव खत्म मतलब जनता से सरोकार खत्म। 

महिला के प्रति सहानुभूति का भाव रखा जाए व उसके जीवन को बचाने के लिए सर्वश्रेष्ठ इलाज कराया जाए। महिला के परिजन व जनता निगाह रखे, कहीं ऐसा न हो कि भाजपा सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन के रूप में आत्मदाह करने पर उस महिला के खिलाफ, भाजपा सरकार कोई गुपचुप कार्रवाई कर दे।

मामले की जांच की जा रही है। वारदात स्थल पर फोरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें