फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अखिलेश यादव बोले- बेमौसम बारिश से किसान कर रहे त्राहि-त्राहि, ध्यान नहीं दे रही सरकार

Sun, 03 Mar 2024 11:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसे समय जब सरकार को किसानों की मदद करनी चाहिए। भाजपा सत्ता पर काबिज होने के लिए दिल्ली-लखनऊ एक किए हुए है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा को किसानों के सुख-दुख से कोई मतलब नहीं है। भाजपा सिर्फ सत्ता पर काबिज होने के लिए षड़यंत्र और साजिश करती है। बेमौसम बरसात से प्रदेश का किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है लेकिन मुख्यमंत्री और उनकी सरकार चुनावी गणित बैठाने में दिल्ली-लखनऊ एक किए हुए हैं।

विज्ञापन


अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि बरसात से और कहीं-कहीं ओलावृष्टि से गेहूं, चना, सरसों की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। टमाटर, आलू, शिमला मिर्च, गोभी और बैंगन की फसल भी प्रभावित हुई है। आम में बौर आने शुरू हो गए थे, लेकिन बारिश में ये न केवल गिर गए, बल्कि उसमें खर्रा रोग और भुनगे भी लगने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान और खेती दोनों उपेक्षित हैं। भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने संकल्प पत्र में किसानों से संबंधित जो वायदे किए थे, उसमें एक भी वादा पूरा नहीं किया है। हद तो यह है कि भाजपा सरकार ने पूर्व में भी प्राकृतिक आपदा के पीड़ित किसानों को मुआवजा नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें