फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का तंज: घर में बिजली और पानी नहीं, बाहर निकले तो घुटनों तक पानी ही पानी

Fri, 14 Jul 2023 10:38 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष ने बारिश में हो रहे जलभराव और बिजली व्यवस्था पर यूपी सरकार की चुटकी लेते हुए व्यंग्य किया है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए सरकार पर निशाना साधा। 
 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जलभराव, महंगाई और छुट्टा पशुओं की समस्या के जरिये सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि उत्तर प्रदेश के स्वीमिंग पूलों में पानी की कमी की वजह से जो भावी तैराक तैराकी सीखने से वंचित हो रहे थे, शायद उन्हीं के लिए प्रदेश सरकार ने अपना स्मार्ट एआई दिमाग लगाकर सड़कों पर जलभराव की अस्थायी व्यवस्था की है। अब देखते हैं कि कौन सा विदेशी व्यक्ति या अखबार इनकी सराहना करता है।

विज्ञापन


उन्होंने नियमित जाम पर चिंता जताते हुए कहा कि जनता क्या करे? घर में बिजली और पीने का पानी नहीं, बाहर निकले तो घुटनों तक पानी और जाम। पैरों के नीचे गड्ढे और सामने सांड़ और बाजार में कमरतोड़ महंगाई से सामना। अब तो टमाटर के दाम सुनकर टमाटर से ज्यादा, गुस्से से चेहरे लाल हो रहे हैं।

अखिलेश यादव बारिश के बाद होने वाले जलभराव पर नियमित रुप से योगी सरकार पर तल्ख टिप्पणी करते हैं। बीते दिनों एक अपने ट्वीट के जरिए उन्होंने बनारस, गोरखपुर और लखनऊ की सड़कों को दिखाकर सरकार की चुटकी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें