समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश में व्याप्त अव्यवस्थाओं और स्कूलों की गुणवत्ता सूची में यूपी के निचले पायदान पर होने को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि नीति आयोग की स्कूल गुणवत्ता सूची में उत्तर प्रदेश के निम्नतर आने का आरोप भी नाकाम भाजपा दूसरों पर या उन शिक्षकों पर लगाएगी, जिन पर गैर शैक्षिक काम के साथ ‘प्रेरणा’ जैसे हतोत्साहित करने वाले ऐप भी दबाव बना रहे हैं, जिनसे सरकारी संरचनात्मक कमी की जगह शिक्षकों पर दोषारोपण किया जा रहा है।
यह था मामला
बीते गुरुवार को बाराबंकी के बनीकोडर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय शंकरगढ़ की कक्षा में बारिश का पानी टपक रहा था। इस दौरान छात्र व अध्यापक कक्षा में छाता लगाकर पढ़ते नजर आए। जिसे लेकर अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए।