हज के मुकद्दस सफर पर यात्रियों को रवाना करने पहुंचे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हज यात्रियों का हौसला बढ़ाया।
कहा, समाजवादी विचारधारा समाज को जोड़ने का काम करती आई है और करती रहेगी।
इस विचारधारा के लोग हमेशा समाज में अच्छाई फैलाने व बुराई से लड़ने के लिए तत्पर रहे हैं।
उन्होंने मुसलमानों को आश्वस्त किया कि उनकी सरकार समाज में खाई पैदा करने वालों को कामयाब नहीं होने देगी।
सपा ऐसे लोगों के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।