फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा से गठबंधन पर बोले अखिलेश: चुनाव बाद मायावती की गारंटी कौन लेगा, बताया राहुल की यात्रा से जुड़ेंगे या नहीं

Sun, 07 Jan 2024 08:49 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव ने बसपा को इंडिया गठबंधन में शामिल करने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने पर भी जवाब दिया है। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव और मायावती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बलिया में एक कार्यक्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती को गठबंधन में शामिल करने के सवाल पर कहा कि चुनाव के बाद की उनकी गारंटी कौन लेगा। उनका इशारा उनके पाला बदलने को लेकर था।  उत्तर प्रदेश से होकर गुजरने वाली राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि अभी ये कांग्रेस की यात्रा है। जब सीट बंटवारें को लेकर फैसला हो जाएगा तो लोग खुद ब खुद अपना समर्थन देने के लिए इस यात्रा से जुड़ेंगे। मालूम हो कि यह यात्रा यूपी से होकर गुजरेगी। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता करेंगे रामलला के दर्शन
 कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव/ प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पांडेय व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में पार्टी नेता 15 जनवरी को अयोध्या जायेंगे। वह सुबह 9.15 बजे सरयू नदी में स्नान के बाद रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन करेंगे।

हर जिले से मिला ज्ञापन भेजेंगे सरकार को
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि 18 दिन चली यूपी जोड़ो यात्रा के दौरान हर जिले के ज्ञापन मिला है। इसे जल्द ही केंद्र एवं राज्य सरकार को भेजा जाएग। जनता की वाजिब समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें