फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोसी के नतीजों पर अखिलेश की प्रतिक्रिया: यहां जीते तो एक विधायक, पर हारे कई भावी मंत्री हैं, जारी किया पोस्टर

Fri, 08 Sep 2023 06:49 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ

सार

घोसी उपचुनाव पर अखिलेश यादव ने एक पोस्टर जारी करते हुए बीजेपी और उनके सहयोगियों पर तीखा हमला किया है। उन्होंने इशारों-इशारों में दारा सिंह चौहान और ओपी राजभर पर तीखा हमला किया। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी के उपचुनाव में अभी नतीजे तो घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की बढ़त इतने ज्यादा मतों की हो गई है कि उनकी जीत अब सुनिश्चित है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस जीत से उत्साहित हैं। उन्होंने एक पोस्टर जारी करते हुए बीजेपी पर हमले किए। उन्होंने इशारों-इशारों में दारा सिंह चौहान और ओपी राजभर पर तीखा हमला किया। 
विज्ञापन


पोस्टर जारी करते हुए अखिलेश ने कहा कि



ये बुलडोजर और बुल से त्रस्त जनता का शासन-प्रशासन को करारा जवाब है।

ये कुछ स्थानीय नेताओं की इस गलतफहमी की भी हार है कि एक समुदाय के लोग हमारी जेब में हैं।

ये गिरगिटी प्रत्याशियों को भी संदेश है कि जनता उनके असली रंग पहचान गई है। 

ये दल-बदल, घर-बदल की सियासत करने वालों की हार है। 

ये भाजपा के घमंड और अहंकार को चकनाचूर करने वाला नतीजा है। 

ये उस अच्छी सोच वाले सर्व समाज और पीडीए के साथ आने की जीत है, जो समाज के हर वर्ग को बराबर का हक देकर हर किसी की तरक्की को मकसद बनाकर चलती है। 

ये सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना की मांग करने वाले की हर किसी की जीत है।

यूपी एक बार फिर देश में सत्ता के परिवर्तन का अगुवा बनेगा। 

भारत में इंडिया के जीतने की शुरुआत कर दी है। 

ये देश के भविष्य की जीत है। 

ये एक ऐसा अनोखा चुनाव है जिसमें जीते तो एक विधायक हैं पर हारे कई दलों के भावी मंत्री हैं। 

इंडिया टीम है, पीडीए रणनीति, जीत का हमारा नया फॉर्मूला सफल साबित हुआ। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें