यूपी के सीएम अखिलेश यादव की अध्यक्षता में सोमवार को नए सीएम ऑफिस ‘लोकभवन’ में कैबिनेट की मीटिंग बुलाई गई। इस मीटिंग में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली।
इन फैसलों पर लगी मुहर
लखनऊ , गोरखपुर और सैफई को स्पोर्ट्स कॉलेज की सौगात मिली। इन कॉलेजों में स्पोर्ट्स टीचर्स को भी नौकरी मिलेगी।
लघु उद्योग निगम के कमीशन में कमी करने को मंजूरी दे दी गयी है।
लघु, मध्यम उद्योगों को निवेश मित्र सुविधा की मंजूरी मिली।
निजी सहभागिता से खेल अकादमी नीति बनाने को मंजूरी दे दी गयी है।
आईपीसी विधेयक 2011 को वापस लेने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया है।
डायल 100 में पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त भत्ते की मंजूरी।
वहीँ राजस्व विभाग के संग्रह अनुसेवकों को रेगुलर करने के प्रस्ताव को मंजूरी।
चीनी मीलों का ब्याज माफ़ किये जाने को मंजूरी।
वहीँ राजकीय छापाखाने की जमीन इलाहाबाद हाई कोर्ट को दी जाएगी।
इसके अलावा मत्स्य उत्पादन क्षमता विकास योजना के प्रस्ताव को मंजूरी।