फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अखिल इंफ्रा व आरईपीएल क्रूसेडर्स फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अखिल इंफ्रा और आरईपीएल क्रूसेडर्स के बीच ए डिवीजन क्रिकेट लीग का फाइनल खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल में अखिल इंफ्रा ने यूपी टिंबर क्रिकेट क्लब को 64 और दूसरे सेमीफाइनल में आरईपीएल ने ध्रुव क्रिकेट एकेडमी को आठ रन से पराजित किया। पहले सेमीफाइनल में अखिल इंफ्रा के 310 रन के जवाब में यूपी टिंबर की टीम ख्रराब शुरुआत के चलते 246 रनों पर आउट हो गई। संकेत मौर्या ने 63 और अभिषेक प्रताप ने 56 रनों की पारी खेली। एस कृष्णा और अभिषेक यादव ने तीन-तीन विकेट चटकाए। दूसरे सेमीफाइनल में आरईपीएल क्रूसेडर्स के 266 रन के जवाब में ध्रुव क्रिकेट अकादमी ने सभी विकेट खोकर 258 रन बनाए। टीम से अंश यादव ने 122 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। सजल वर्मा ने चार और आकर्ष श्रीवास्तव ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें