दुनिया की अग्रणी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल एशिया और अफ्रीका के 20 देशों में दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध करा रही है।
कंपनी ने भारत में 200 मिलियन मोबाइल ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है जिससे दुनिया के दूसरे सबसे बड़े मोबाइल बाजार में अपनी हैसियत मजबूत कर ली है।
एयरटेल ग्राहकों और राजस्व दोनों ही मामलों में भारत में सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा ऑपरेटर है।
कंपनी को ग्राहकों के मामले में दुनिया में चौथी सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर का दर्जा हासिल है।