एयरपोर्ट की पार्किंग में कुत्ते की फोटो वायरल
एयरपोर्ट की पार्किंग में कुत्ते की फोटो वायरल
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की पार्किंग में आवारा कुत्ते की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस पर एयरपोर्ट की ओर से खेद जताया गया है।
अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नए टर्मिनल टी 3 की पार्किंग में आवारा कुत्ते की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एयरपोर्ट की बाउंड्री अधूरी होने के चलते आसपास के गांवों से आवारा कुत्ते पार्किंग में आ जा रहे हैं। एयरपोर्ट पर पार्किंग भूतल पर अन्तरराष्ट्रीय और घरेलू फ्लाइटों के यात्रियों के आगमन हॉल के सामने है। सोशल मीडिया एक्स पर यात्री जॉन विक ने आवारा कुत्ते की फोटो साझा करते हुए चुटकी ली। यात्री ने यह कहा है कि यह अन्तरराष्ट्रीय एयरपोर्ट है। इस पर लखनऊ एयरपोर्ट के अधिकृत हैंडल से खेद जताया गया।