लखनऊ। एयर इंडिया एक्सप्रेस 25 अक्तूबर से रियाद के लिए लखनऊ से सीधी उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइन की ओर से जारी सूचना के अनुसार विमान (आईएक्स 239) लखनऊ से सुबह 7.50 बजे उड़ान भरकर रियाद सुबह 11.50 बजे पहुंचेगा। इसका किराया 18,175 रुपये है। रियाद से विमान (आईएक्स 240) दोपहर 12.30 बजे उड़ान भरकर शाम 7.55 बजे लखनऊ पहुंचेगा। इसका किराया 24,659 रुपये है।