फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तैराकी में अहाना ने छह स्वर्ण जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप के अंडर-19 वर्ग में अहाना तिवारी ने छह स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 50 मीटर बटरफ्लाई, 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 100 मीटर फ्रीस्टाइल और फ्रीस्टाइल रिले समेत छह स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल कानपुर रोड कैंपस की ओर से आयोजित चैंपियनशिप के अंडर-11 वर्ग में अनेरी गौतम ने भी एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। इसके अलावा अंडर-14 वर्ग में निवेदिता ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 50 मीटर फ्रीस्टाइल में कुल तीन रजत पदक जीते। तैराक कीर्ति प्रकाश मिश्रा और प्रधानाचार्या पूनम गौतम ने विजेता तैराकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें