कायस्थ महासभा और निजी अस्पताल में समझौता
लखनऊ। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (पूर्वी) उत्तर प्रदेश और गोमती नगर के निजी अस्पताल के बीच समझौता हुआ है। इसका उद्देश्य महासभा सदस्यों व उनके परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं में लाभ पहुंचाना है। इसमें स्वास्थ्य परीक्षण, पैथोलॉजी टेस्ट और भर्ती होने पर रूम रेंट में 15 फीसदी छूट मिलेगी। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव और हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सकों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।