फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों से मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य पर गिरी गाज, हटाए गए

Wed, 13 May 2020 02:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

आगरा में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण और इस मुश्किल वक्त में छुट्टी पर जाने के लिए आगरा के मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल पर गाज गिरी है।

विज्ञापन

उन्हें आगरा मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य के पद से हटाकर चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय से संबंद्घ कर दिया गया है।


आगरा में संक्रमण की शुरुआत मार्च में हुई थी। अप्रैल में कोरोना संक्रमण के मामले चरम पर थे और इसी दौरान एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा छुट्टी पर चले गए थे। 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक प्राचार्य छुट्टी पर थे। लखनऊ से आई टीम ने शासन को रिपोर्ट दी कि यह बड़ी लापरवाही थी। आगरा में जेल बंदियों को मिलाकर कुल 787 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 25 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इससे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (एडी हेल्थ) डॉ. मित्तल को हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें