फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक मुख्तार अंसारी का गुर्गा पुलिस हिरासत में, पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में दबोचा

Tue, 22 Sep 2020 03:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी का करीबी अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में हुसैनगंज पुलिस ने सोमवार को विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी अतीक अहमद को हिरासत मेें ले लिया। आलमबाग के प्रॉपर्टी डीलर ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक, अतीक सपा से महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी के भी संपर्क में है। 
विज्ञापन


डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा के मुताबिक, नरेंद्र कुमार प्रॉपर्टी डीलर है। उसने पुलिस को बताया कि किला चौकी इलाके में रहने वाला अतीक अहमद ने उनसे चार लाख रुपये लिये थे और वापस नहीं कर रहा था। उल्टे उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है।

नरेंद्र ने बताया कि अतीक मऊ से विधायक मुख्तार अंसारी के इशारे पर लखनऊ में विवादित संपत्तियों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। आरोप है कि अतीक ने सोमवार सुबह दादा मियां मजार के पास से उनको अपने 8-10 साथियों के साथ घेर लिया। उनको धमकी दी कि रुपये वापस नहीं मिलेंगे। अब तुम मुझे पांच लाख रुपये और दो। नहीं तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को भी दिखा रहा था रौब

डीसीपी मध्य के मुताबिक,  पुलिस ने उसे घर के पास से हिरासत में लिया है। इस दौरान वह पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी करने लगा। उसके मोबाइल में कई अन्य लोगों के नंबर मिले हैं। पुलिस अतीक के नेटवर्क व अन्य काले कारोबार के बारे में जानकारी जुटा रही है।

आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं अतीक अहमद ने नरेंद्र कुमार व उनके साथियों के खिलाफ भी रविवार को घर में घुसकर मारपीट करने व धमकी देने का केस दर्ज कराया है। डीसीपी ने बताया, दोनों पक्ष अपराधियों से जुड़े हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर केस दर्ज कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें