फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : एसएसएफ में प्रतिनियुक्ति के लिए आयु सीमा में ढील, अधिकतम आयु सीमा की गई 50 वर्ष

Wed, 03 Aug 2022 11:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उप निरीक्षक और निरीक्षक की अधिकतम आयु सीमा 45 साल तय थी, उसे भी बढ़ा कर 50 साल कर दिया गया है। आरक्षी की आयु सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आरक्षी की अधिकतम आयु सीमा 40 साल ही रहेगी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल नियमावली 2022 में पहला संशोधन किया है। इसके तहत विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) में प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले पुलिस कर्मियों की आयु सीमा में ढील दी है। अब एसएसएफ में मुख्य आरक्षी जिसकी अधिकतम आयु सीमा पहले 42 साल थी उसे 50 साल कर दिया गया है। इसी तरह उप निरीक्षक और निरीक्षक की अधिकतम आयु सीमा 45 साल तय थी, उसे भी बढ़ा कर 50 साल कर दिया गया है। आरक्षी की आयु सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आरक्षी की अधिकतम आयु सीमा 40 साल ही रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें