फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir : प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या में रोजाना आएंगे एक लाख से अधिक श्रद्धालु

Tue, 16 Jan 2024 07:58 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद रेलवे की चुनौतियों में इजाफा होने वाला है। आगामी 25 जनवरी से देश भर से 20 आस्था स्पेशल ट्रेनें करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या आएंगी।
विज्ञापन
राम मंदिर की नई तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद रेलवे की चुनौतियों में इजाफा होने वाला है। आगामी 25 जनवरी से देश भर से 20 आस्था स्पेशल ट्रेनें करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या आएंगी। इसके अलावा अयोध्या आने वाली ट्रेनों से भी रोजाना 50 हजार श्रद्धालुओं के रोजाना आने की संभावना जताई जा रही है। रोजाना करीब एक लाख लोगों के अयोध्या आने की वजह से रेलवे बड़े पैमाने पर तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


अयोध्या में रामभक्तों के उमड़ने वाले सैलाब को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलवार को आरपीएफ और जीआरपी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षित आवागमन की पुख्ता रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में आरपीएफ के आईजी रेंज और एडीजी जीआरपी भी उपस्थित रहेंगे और रेल मंत्री को पूरी कार्ययोजना की जानकारी देंगे। 

बता दें कि 25 जनवरी से श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए जीआरपी ने होल्डिंग एरिया बनाने की कवायद शुरू कर दी है। प्रत्येक होल्डिंग एरिया की क्षमता तीन से पांच हजार यात्रियों को ठहराने की है। साथ ही, अयोध्या के आसपास के स्टेशनों पर रेलवे की मदद से रिजर्व ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि भीड़ बढ़ने पर तत्काल अलग-अलग दिशाओं में श्रद्धालुओं की वापसी कराई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें