मलिहाबाद। कस्बे में निकलने के दौरान हाथ की टक्कर लगने पर आरोपियों ने अनस व उसके साथी फैजान को लाठी-डंडों व रॉड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बख्तियार नगर निवासी यूसुफ ने बताया कि उनका भतीजा अनस व उसका साथी फैजान रविवार रात लगभग आठ बजे पैदल घर आ रहे थे। तभी बशारत तरफदार मोहल्ला निवासी शैलेंद्र यादव के हाथ में टक्कर लग गई। इस पर शैलेंद्र ने अपने साथी करन को बुलाकर रॉड व लाठी-डंडों से दोनों को पीटा दिया। आरोपियों ने दोनों पर तमंचा भी ताना। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। इस संबंध में मलिहाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।