इकौना (श्रावस्ती)। जल जीवन मिशन योजना के तहत इकौना में पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इस कार्य में लगा टेकेदार सडक़ खोद कर पाइप बिछा रहा है। जिसे बाद में बगैर दुरुस्त कराए तितर बितर छोड़ रहा है। इससे नगर वासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बरसात में यह समस्या और भी गंभीर होगी। इस पर ध्यान न देने से नगर वासियों में नाराजगी देखी जा रही है।
नगर पंचायत इकौना में जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर तब जल पहुंचाने के लिए जल निगम की ओर से पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इस कार्य में लगा ठेकेदार नगर के मोहल्ला तिलक नगर, कबीर नगर सहित अन्य मोहल्लों की सडक़ खोद कर पाइप लाइन बिछा चुका है। जिस पर गिट्टी डालकर काम चलाया जा रहा है। वहीं पाइप लाइन बिछाने के लिए निकाली गई इंटरलाकिंग तितर बितर छोड़ दिया गया है। इससे मोहल्लेवासियों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
जगह जगह लगे इंटर लाकिंग के ढेर के कारण जहां लोगों को वाहन ले जाने में परेशानी हो रही है। वहीं बरसात में खोदी गई सडक़ नाले का स्वरूप धारण कर सकती है जिससे लोगों का राह चलना भी दूभर होगा। इतना ही नहीं सडक़ से उडऩे वाली धूल के कारण जहां लोग बीमार हो रहे हैं। वहीं लोगो को दिक्कतों का सामना भी रना पड़ रहा है। ऐसे में तिलकनगर निवासी बबलू मिश्रा, सुरेन्द्र पाठक, प्रदीप श्रीवास्तव, कबीर नगर निवासी मोहित, सोनू पांडेय, रिंकू सिंह, श्रवण, गोपी नाथ, पिंटू आदि ने नगर पंचायत प्रशासन को पत्र भेज कर समस्या का समाधान करने अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद