मड़ियांव गांव में मंगलवार को दशहरा मेला में रामलीला मंचन के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया।
लखनऊ। मड़ियांव गांव में मंगलवार को दशहरा मेला में रामलीला मंचन के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण वध के बाद पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। जानकीपुरम प्रथम वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी ने बताया कि मड़ियांव बाजार में वर्ष 1891 में उमापति मिश्र ने रामलीला की शुरुआत कराई थी। हनुमान का रोल निभाने वाले श्रवण मौर्य ने बताया कि दशहरा मेला को पूरा गांव इसे महोत्सव की तरह मनाता है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उमेश मिश्र, उपाध्यक्ष मनोज तिवारी व महामंत्री शारदा शंकर रस्तोगी, गौरव तिवारी आदि मौजूद रहे।
मड़ियांव गांव में मंगलवार को दशहरा मेला में रामलीला मंचन के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया।
मड़ियांव गांव में मंगलवार को दशहरा मेला में रामलीला मंचन के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया।