फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी से कहासुनी के बाद ननिहाल में लगाया फंदा

विज्ञापन
पत्नी से कहासुनी के बाद ननिहाल में लगाया फंदा
विज्ञापन
लखनऊ। नाका के मोतीनगर इलाके में पवन कुमार (34) ने बुधवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। तालकटोरा के प्रभातपुरम निवासी पवन कुमार चौक स्थित खुनखुन जी कॉलेज में संविदा पर कार्यरत थे। बुधवार को किसी बात पर पत्नी रिंकी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद वह नाका के मोतीनगर स्थित अपने ननिहाल चले गए थे। देर रात परिजन उन्हें तलाशते हुए मोतीनगर पहुंचे तो घर का दरवाजा बंद मिला। परिजन ताला तोड़कर अंदर पहुंचे तो पवन का शव कमरे में कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। इंस्पेक्टर विवेक चौधरी ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें