फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सास से विवाद के बाद बल्ब पीसकर पी गई विवाहिता

Mon, 20 Feb 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सास से झाड़ू लगाने के लिए हुए विवाद में एक विवाहिता ने पहले सिलबट्टे में फ्यूज बल्ब को पीसा और फिर पानी में मिलाकर उसे पी लिया। हालत बिगड़ने पर विवाहिता को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गदागंज के पूरे अंबा मजरे दाऊदपुर गड़ई गांव की कल्लो रानी (23) पत्नी धीरज का रविवार सुबह सास से घर में झाड़ू लगाने को लेकर विवाद हो गया। नाराज कल्लो इस कदर खफा हुई कि उसने घर में रखे फ्यूज बल्ब को सिलबट्टे पर पीसा और पानी में मिलाकर पी लिया। कुछ देर बाद उसके पेट में दर्द होने लगा।
यह देख परिजन दहशत में आ गए। उसे सीएचसी दीनशाह गौरा पहुंचाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने बताया कि उसकी चार साल पहले शादी हुई थी। सास से विवाद होने पर उसने ऐसा किया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के ईएमओ डॉ. एसके सिंह ने बताया कि फ्यूूज बल्ब को पीसकर पीने से विवाहिता की हालत बिगड़ी है। उसे भर्ती कर लिया गया है। महिला की हालत खतरे से बाहर है। थानेदार शरद कुमार ने बताया कि प्रकरण जानकारी में आया है। घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें