लखनऊ। आलमबाग बस अड्डे के पास शुक्रवार रात किन्नर का राहगीर से नेग मांगने को लेकर विवाद से हो गया। किन्नर ने राहगीर पर पिटाई का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच अन्य किन्नर भी आ गए। सभी ने राहगीरों से अभद्रता की और वाहनों के शीशे तोड़ दिए। सरेराह किन्नरों की हरकत से हड़कंप मच गया। बस स्टेशन से खदेड़े जाने के बाद वे आलमबाग थाने पहुंच गए और आधे घंटे तक हंगामा किया। इंस्पेक्टर आलमबाग सुभाष सरोज के मुताबिक ने किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।