फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा विश्वविद्यालय: प्रवेश की घोषणा के 27 दिन बाद भी आवेदन प्रक्रिया ठप

Tue, 08 Jun 2021 02:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भाषा विवि की मीडिया प्रभारी डॉ. तनु डंग का कहना है कि इस प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारी के कोविड संक्रमित होने से थोड़ी दिक्कत हुई है। फॉर्म की हार्ड कॉपी कल तक अपलोड हो जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय की अजब व्यवस्था है। विवि ने लगभग एक महीना पहले कहने के लिए तो नए सत्र 2021-22 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी। लेकिन आज 27 दिन बीत जाने के बाद भी प्रवेश फॉर्म न तो ऑनलाइन न ही ऑफलाइन उपलब्ध हो पाए हैं, जिसकी वजह से प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी भटक रहे हैं।

विज्ञापन


भाषा विश्वविद्यालय ने 11 मई को विधिवत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ करने की घोषणा की थी। साथ ही कहा था कि प्रॉस्पेक्टस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू की जाएगी। सभी विद्यार्थी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा कर अपना पंजीकरण करवा पाएंगे।

खास ये की विवि ने यह भी कहा था कि ऑफलाइन फॉर्म भी विवि से प्राप्त किए जा सकेंगे। यूजी में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून तथा परास्नातक विषयों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून रखी गई थी। उस समय विवि ने कुछ तकनीकी दिक्कत बताई थी, जिसकी वजह से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म नहीं आ पाया था।
विज्ञापन


कोविड संक्रमण के कारण पहले काफी समय तक विवि बंद रहा लेकिन 20 मई से 50% कर्मचारियों के साथ विवि भी खुला, लेकिन किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। हालत ये हैं कि अभी तक प्रवेश आवेदन का ऑनलाइन फॉर्म वेबसाइट पर नहीं खुल रहा है। इतना ही नहीं ऑफलाइन भी फॉर्म अभी विवि से नहीं मिल पा रहा है।

एक-दो दिन में शुरू हो जाएगी प्रक्रिया
भाषा विवि की मीडिया प्रभारी डॉ. तनु डंग का कहना है कि इस प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारी के कोविड संक्रमित होने से थोड़ी दिक्कत हुई है। फॉर्म की हार्ड कॉपी कल तक अपलोड हो जाएगी। विश्विद्यालय में ऑफलाइन फॉर्म के लिए भी एडमिशन काउंटर सक्रिय हो जाएगा। यहां से विद्यार्थी प्रवेश आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकेंगे।

नगर निगम डिग्री कॉलेज में आवेदन शुरू
अटल बिहारी बाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज में बीए, बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से प्रवेश फॉर्म मिल रहे हैं। प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि बीकॉम में प्रवेश मेरिट के आधार पर और बीए में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें