फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर की आद्या चौहान ने जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बांग्लादेश में आयोजित दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में लखनऊ की युवा खिलाड़ी आद्या चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। लखनऊ के खिलाड़ी अब तक एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीत चुके हैं। वर्ल्ड कराटे फेडरेशन एवं एशियन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में बांग्लादेश कराटे फेडरेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में आद्या ने बालिका सब जूनियर कुमिते (55 किलोग्राम से अधिक) भार वर्ग में कांस्य जीता। कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के महासचिव जसपाल सिंह ने बताया कि आद्या का यह पदक उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है। चैंपियनशिप में लखनऊ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। इससे पहले लखनऊ के खिलाड़ियों ने बालक जूनियर टीम काता स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ व्यक्तिगत स्पर्धाओं में रजत और कांस्य पदक जीते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें