फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान

Fri, 19 Dec 2025 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं का हुआ सम्मान
विज्ञापन
लखनऊ। ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन की ओर से बृहस्पतिवार को अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम पर चल रही अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा में सहयोग करने वाले वकीलों को सम्मानित किया गया। हाईकोर्ट के एफ ब्लाॅक में हुए आयोजन में अधिवक्ताओं ने संसद में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को पारित कराए जाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की अगुवाई में संघर्ष जारी रखने का सामूहिक संकल्प लिया। मुख्य अतिथि अवध बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव आरएस त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं को एसोसिएशन की ओर से सम्मान पत्र सौंपा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता विकास मिश्र एवं संयोजन एसोसिएशन के लखनऊ मंडल अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें