लखनऊ। हैदराबाद के सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में पॉक्सो एक्ट पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजधानी के पॉक्सो एक्ट के सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता पंकज कुमार श्रीवास्तव का चयन हुआ है। शासन ने कोर्ट में पॉक्सो एक्ट के मामलों की बेहतर पैरवी करने के लिए हैदराबाद के सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में 23-24 दिसंबर को प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पूरे प्रदेश से तीन अभियोजकों का चयन किया है।