लखनऊ। गोमतीनगर के विभवखंड निवासी अधिवक्ता ईशान कुमार गुप्ता ने कार सवार अज्ञात युवक पर उनकी व साथी की पिटाई के साथ आईफोन और 50 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। ईशान के मुताबिक शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह साथ सुमित के साथ कार से जा रहे थे। वह गोमतीनगर स्थित फन मॉल के पास पहुंचे थे। आरोप है कि तभी एक एसयूवी उनकी कार से टकराने से बच गई। आरोप है कि उन्होंने जब विरोध किया तो आरोपी ने एसयूवी से बेसबॉल बैट निकाला और उनकी कार के बोनट पर मारने लगा। इसके बाद आरोपी ने कार का गेट खोलकर उन्हें बाहर खींच लिया। आरोपी ताबड़तोड़ उनके सिर पर वार करने लगा। इसके बाद कार में रखा उनका मोबाइल और नकदी लूट ली। ईशान ने बताया कि सुमित ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे भी पीट दिया। पीड़ित ने गोमतीनगर पुलिस से शिकायत की। एसीपी गोमतीनगर रत्नेश सिंह ने बताया कि पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये आरोपी की तलाश कर रही है।