केजीएमयू में 14 पदों के निकाला गया नर्सिंग ट्यूटर भर्ती का विज्ञापन निरस्त कर दिया गया है। इसके संबंध में डीन की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है।
केजीएमयू में पांच जुलाई को नर्सिंग ट्यूटर के 14 पदों पर विज्ञापन निकाला गया था। इसमें आवेदन की अंतिम तारीख 20 जुलाई तय की गई थी। इसी महीने इसके साक्षात्कार होने थे। अचानक डीन प्रो. वीरेंद्र आतम की ओर से विज्ञापन निरस्त करने का आदेश जारी करदिया गया है। आदेश में विज्ञापन निरस्तीकरण के लिए अपरिहार्य कारणों को जिम्मेदार ठहराया गया है।