फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विकास कार्याें में घपले में एडीओ निलंबित

Sat, 09 Dec 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। विकास कार्याें में लाखों के घपले के आरोपी सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) एचएन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। ग्राम्य विकास आयुक्त ने एडीओ को निलंबित करते हुए जिला विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया है। डीआरडीए के परियोजना निदेशक राजेश कुमार मिश्रा को जांच सौंपी गई है। एचएन सिंह पूर्व में गोंडा जिले की छपिया ब्लॉक की ग्राम पंचायत वीरापुर में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। वित्तीय वर्ष 2019-20 में चौदहवें वित्त से ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराने में अनियमितता करने की शिकायत हुई। जांच में पुष्टि होने के बाद गोंडा से रिपोर्ट ग्राम विकास आयुक्त को भेजी गई थी। डीडीओ अरुण कुमार ने बताया कि गोंडा के मामले में एडीओ आईएसबी को ग्राम्य विकास आयुक्त के स्तर से निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें