लखनऊ। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी www.jeecup.admissions.nic.in के जरिये प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पांच से 13 जून तक राजधानी सहित प्रदेश के 75 जिलों में कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक) होगी। परिषद की वेबसाइट पर जाकर विद्यार्थी अपने लॉगिन के जरिये एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। (संवाद)