आईईटी में एमटेक पावर व एनर्जी सिस्टम में प्रवेश शुरू
लखनऊ। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में भी पीजी कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। संस्थान में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत एमटेक इन पावर एंड एनर्जी सिस्टम ब्रांच में एडमिशन को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। संस्थान के निदेशक प्रो. विनीत कंसल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष प्रो. अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि पावर एंड एनर्जी सिस्टम ब्रांच द्वारा छात्रों को रिन्यूएबल एनर्जी, स्मार्ट ग्रिड, इलेक्ट्रिकल व्हीकल, ऊर्जा प्रबंधन, माइक्रो ग्रिड और पावर सिस्टम विश्लेषण जैसे नए क्षेत्रों के बारे में पढ़ाई कराई जाएगी।