फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कक्षा आठ पास सभी 24228 बच्चों के दाखिले जरूरी

Mon, 10 Jul 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में जिस तरह स्कूल चलो अभियान चलता है, उसी तरह माध्यमिक शिक्षा विभाग में 31 जुलाई तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जा रहा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश पर कक्षा आठ उत्तीर्ण 24228 छात्र-छात्राओं का दाखिला माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ में कराना है। शत-प्रतिशत प्रवेश कराना चुनौती से कम नहीं है। रणनीति बना ली गई है। कक्षा आठ पास बच्चों के घर-घर जाना होगा।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने विशेष नामांकन अभियान के तहत कक्षा आठ उत्तीर्ण प्रत्येक छात्र-छात्रा का प्रवेश नजदीकी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालय अथवा अन्य बोर्ड जैसे सीबीसीएई, आईसीएसई, संस्कृत शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कक्षा नौ में कराने के आदेश दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नगर क्षेत्र और 18 विकास क्षेत्रों में वरिष्ठ प्रधानाचार्य को नोडल नामित कर दिया है, जो कक्षा आठ उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सूची खंड शिक्षा अधिकारियों से संकलित करेंगे। उच्च प्राथमिक विद्यालय और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की संयुक्त टीम कक्षा आठ उत्तीर्ण बच्चों के घर-घर जाएगी। जिले में 24228 बच्चे कक्षा आठ पास हुए हैं, जिनमें 12183 बालक और 12049 बालिकाएं शामिल हैं।
विशेष नामांकन अभियान के लिए बचत भवन में बेसिक-माध्यमिक की संयुक्त बैठक हो चुकी है, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने सभी बीईओ और नोडल को रणनीति से अवगत करा दिया है। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ट्रांजिशन रजिस्टर पर कक्षा आठ पास बच्चों का विवरण होगा, जिनका कक्षा नौ में प्रवेश के बाद ब्योरा लिखा जाएगा। बेसिक के बीईओ और माध्यमिक के नोडल को शत-प्रतिशत नामांकन का प्रमाण पत्र देना होगा। डीह प्रतिनिधि के मुताबिक राजकीय इंटर कॉलेज डीह में भी बैठक हुई, जिसमें जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। कक्षा आठ उत्तीर्ण बच्चों का कक्षा नौ में शत-प्रतिशत प्रवेश कराने को कहा गया। प्रधानाचार्य रजनीश प्रकाश तिवारी ने कहा कि कोई भी विद्यार्थी प्रवेश से वंचित नहीं रहना चाहिए। बैठक में विजय बहादुर, कुसुम चंद, आशाराम, रंजीत कुमार, रामनरेश सिंह, छेदीलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें