फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष कॉलेज में दाखिला प्रकरण : 23 कॉलेजों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों को नोटिस, संस्थानों पर एसटीएफ का शिकंजा

Tue, 15 Nov 2022 01:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रदेश के 54 आयुष कॉलेजों में बीते वर्ष हुए दाखिलों में 891 छात्रों को फर्जी तरीके  से प्रवेश देने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से सीबीआई जांच की सिफारिश भी केंद्र को भेजी गई है।
विज्ञापन
एसटीएफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आयुष कॉलेज दाखिला हेराफेरी मामले में एसटीएफ ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जांच एजेंसी उन कॉलेजों पर शिकंजा कस रही है जहां 10 से ज्यादा फर्जी दाखिले हुए हैं। ऐसे 23 कॉलेजों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन


जांच एजेंसी ने संदिग्ध छात्रों के सभी दस्तावेज भी तलब किए हैं। इसके लिए कॉलेजों को एक सप्ताह का समय भी दिया गया है। जांच एजेंसी ने जिन 23 कॉलेजों को चिह्नित किया है उनमें ज्यादातर आयुर्वेद के हैं। इसके अलावा कुछ यूनानी मेडिकल कॉलेज भी सूची में शामिल हैं। ये शिक्षण संस्थान लखनऊ, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, संभल, सहारनपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, मिर्जापुर, महाराजगंज और फतेहपुर जिले के बताए जा रहे हैं।

 

प्रदेश के 54 आयुष कॉलेजों में बीते वर्ष हुए दाखिलों में 891 छात्रों को फर्जी तरीके  से प्रवेश देने की पुष्टि हुई है। मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। हालांकि राज्य सरकार की ओर से सीबीआई जांच की सिफारिश भी केंद्र को भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें