फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : यूजी-पीजी के प्रवेश आवेदन अब 12 तक

विज्ञापन
लखनऊ विवि में यूजी-पीजी में प्रवेश आवेदन अब 12 अगस्त तक। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक व परास्नातक, डिप्लोमा कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 12 अगस्त कर दी गई है। पहले यह 30 जुलाई थी। प्रवेश परीक्षाएं 15 अगस्त के बाद होंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि हाल ही में सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी हुआ है। इसे देखते हुए कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 12 अगस्त तक बढ़ा दी है।
प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर ने बताया कि अभ्यर्थी लविवि की वेबसाइट पर एडमिशन पेज में जाकर प्रवेश संबंधित सभी सूचनाएं ले सकते हैं।
एडमिशन फार्म मोबाइल के माध्यम से भी वेबसाइट पर जाकर या लविवि का ऐप डाउनलोड करके भी भर सकते हैं। यदि आरक्षण का लाभ लेना है तो प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अवश्य लगाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रवेश फार्म की फीस ऑनलाइन जमा करने के बाद 72 घंटे के पहले दोबारा न जमा करें। हेल्पलाइन नंबर 0522-4150500 पर सुबह 10 से शाम छह बजे तक मदद ली जा सकती है।
स्नातक आवेदन करने वाले फार्म में इंटर के नंबर भी 12 अगस्त तक भर दें। इसके लिए वे अपनी लॉगिन, आईडी से फार्म खोलकर नंबर अपलोड कर सकते हैं।
नगर निगम डिग्री कॉलेज में प्रवेश आवेदन 10 तक
अटल बिहारी बाजपेई नगर निगम डिग्री कॉलेज में शनिवार को प्रवेश समिति की बैठक हुई। इसमें बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश आवेदन फॉर्म प्राप्त करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई से बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि प्रवेश फार्म कॉलेज की वेबसाइट से ऑनलाइन व ऑफलाइन कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
कृष्णा गर्ल्स कॉलेज में स्नातक प्रवेश जारी
कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, शिक्षाशास्त्र, समाज शास्त्र, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, प्राचीन इतिहास, शारीरिक शिक्षा की 475 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। प्राचार्या प्रो. सारिका दुबे ने बताया कि अब तक हुए आवेदन के अनुसार, मेरिट जारी कर दी गई है। बची सीटों के लिए प्रवेश आवेदन जारी हैं। इच्छुक छात्राएं ऑनलाइन वेबसाइट पर इससे संबंधित सूचना प्राप्त कर आवेदन कर सकती हैं।
कालीचरण में जारी हुई पहली मेरिट
कालीचरण पीजी कॉलेज ने स्नातक कोर्सों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट शनिवार को जारी कर दी। कॉलेज द्वारा अपनी वेबसाइट पर बीए, बीकॉम और बीकॉम ऑनर्स में प्रवेश के लिए पहली मेरिट जारी की गई है। इसके अनुसार सामान्य वर्ग में 65 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश का मौका दिया गया है। वहीं, ओबीसी वर्ग में 60 फीसदी और एससी-एसटी में 55 फीसदी अंक पाने वाले विद्यार्थियों को मौका दिया गया है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार प्रवेश एक अगस्त से शुरू होगा।
लविवि : पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं 06 से
लविवि में स्नातक के बाद अब परास्नातक परीक्षाओं का भी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार पीजी कोर्सों की परीक्षाएं छह अगस्त से शुरू की जा रही हैं। इसके अनुसार एमए एआईएच चौथे सेमेस्टर (सीबीसीएस) और एमए एआईएच चौथे सेमेस्टर (ओल्ड कोर्स) की परीक्षाएं छह से 16 अगस्त तक सुबह नौ से 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। एमए हिंदी दूसरे सेमेस्टर छूटे छात्रों, बैक पेपर व इंप्रूवमेंट की परीक्षा 16 से 22 अगस्त तक और एमए हिंदी चौथे सेमेस्टर की परीक्षा आठ अगस्त से 16 अगस्त तक दोपहर दो से पांच बजे तक होंगी। इसी क्रम में एमएससी कंप्यूटर साइंस चौथे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों की) परीक्षा छह से 13 अगस्त तक दोपहर 02 से 05 बजे तक होंगी। मास्टर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट चौथे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर व छूटे छात्रों की) परीक्षा छह से 13 अगस्त तक दोपहर दो से पांच बजे तक आयोजित होंगी।
एमएससी बायो केमेस्ट्री दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 से 29 अगस्त तक
एमएससी बायो केमेस्ट्री दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 से 29 अगस्त तक और एमएससी बायो टेक्नोलॉजी दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 17 से 29 अगस्त तक सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होंगी। एमए उर्दू चौथे सेमेस्टर (नियमित, छूटे छात्रों, बैक पेपर व इंप्रूवमेंट) की परीक्षा 13 से 24 अगस्त तक सुबह नौ से 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, बीपीएड चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं एक से आठ अगस्त तक सुबह नौ से 12 बजे तक, एमपीएड चौथे सेमेस्टर की दो व चार अगस्त को, एमपीएड चौथे सेमेस्टर ओल्ड कोर्स की दो से छह अगस्त तक दोपहर दो से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।
बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान की परीक्षा आठ से
लविवि ने यूजी के भी कुछ विषयों के कार्यक्रम जारी किए हैं। इसके अनुसार बीए ऑनर्स राजनीति विज्ञान चौथे सेमेस्टर की परीक्षा 10 से 21 अगस्त तक और छठे सेमेस्टर की आठ से 19 अगस्त तक दोपहर दो से पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी। बीफार्मा दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा छह से 13 अगस्त तक सुबह नौ से 12 बजे तक आयोजित होंगी। बीए पब्लिक पॉलिसी छठे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर व छूटे छात्रों) की परीक्षा 16 से 24 अगस्त तक दोपहर दो से पांच बजे तक होंगी। बीए ऑनर्स एआईएच छठे सेमेस्टर की परीक्षा 13 से 20 अगस्त तक सुबह नौ से 12 बजे तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें