फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: गरीब व बेसहारा लोगों की मदद के लिए शुरू हुआ कपड़ा बैंक, कॉल कर दे सकते हैं दान

Sun, 05 Dec 2021 09:57 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

गरीब व बेसहारा लोगों की मदद के लिए लखनऊ में प्रशासन ने कपड़ा बैंक शुरू किया है, जहां पर कॉल करके या फिर पार्सल भेजकर आप कपड़े दान कर सकते हैं। यह जरूरतमंदों को दिए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में गरीब व बेसहारा लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन व नगर निगम ने कपड़ा बैंक की शुरुआत की है। यहां लोग कपड़े दान कर सकेंगे और जरूरतमंदों को कपड़े उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक लोग पार्सल भेजकर या फिर कॉल करके प्रशासन की टीम को घर से भी कपड़ा दान कर सकते हैं। कॉल करने पर नगर निगम टीम या फिर जोमेटो, स्विगी प्लेटफॉर्म के कर्मी कपड़ा लेने घर पहुंचेंगे। डीएम अभिषेक प्रकाश ने नगर आयुक्त अजय द्विवेदी की मौजूदगी में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इन जोनल कार्यालय में बनाए गए कपड़ा बैंक
जोन-1 :  नगर निगम लालबाग, त्रिलोकनाथ मार्ग, लखनऊ।
जोन-2 : ऐशबाग, 45/102, वाटर वर्क्स रोड, ओल्ड लेबर कॉलोनी, लखनऊ।
जोन-3 : कार्यालय जोन-3 नगर निगम के पीछे, 24, कपूरथला रोड, सेक्टर-ए, चंद्रलोक, लखनऊ।
बी. जानकीपुरम शेल्टर होम निकट इंजी. कॉलेज चौराहा, सेक्टर-एफ, गौशाला के पास, जानकीपुरम रेन बसेरा, लखनऊ।
जोन- 4 : हुसड़िया चौराहा, गोमती नगर, लखनऊ।
जोन- 5: कानपुर रोड, जनता इंटर कॉलेज के पास, चंदर नगर, आलमबाग, लखनऊ।
जोन- 6 : ठाकुरगंज दूधमण्डी निवाजगंज, टीबी हॉस्पिटल के पास, लखनऊ।
जोन- 7: कन्वेंशन सेंटर ए ब्लॉक के पीछे, इंदिरा नगर, लखनऊ।
जोन- 8: औरंगाबाद क्रासिंग बंगला बाजार, बिजनौर रोड, रेलवे क्रासिंग के पास, सेक्टर एन-1, आशियाना, लखनऊ।

इन नंबरों पर भी कर सकते हैं संपर्क
0522-2307770, 0522-2307783, 0522-2307782, मोबाइल नंबर: 6389115001, 6389115002 व 6389115003

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें