लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने ग्रीष्मावकाश में परीक्षा, प्रवेश और मूल्यांकन कार्यों में सहयोग करने वाले शिक्षकों को अतिरिक्त अर्जित अवकाश (ईएल) देने का निर्णय लिया है। कुलसचिव कार्यालय की ओर से जारी संशोधित आदेश के अनुसार, विभागाध्यक्ष और प्राचार्य शिक्षकों की सहमति के आधार पर उनकी ड्यूटी लगाएंगे। उदाहरण के तौर पर यदि कोई शिक्षक 1 से 18 जून तक कार्य करता है तो उसे इस अवधि के सापेक्ष नौ दिन का अतिरिक्त अर्जित अवकाश मिलेगा। यह अवकाश वार्षिक देय अर्जित अवकाश से अलग होगा और अवकाश खाते में अतिरिक्त रूप से जोड़ा जाएगा।