फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल और संजय भूसरेड्डी, देवेश चतुर्वेदी केंद्र सरकार में होंगे सचिव

Thu, 11 Feb 2021 11:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
संजय भूसरेड्डी
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल सहित यूपी काडर के तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सचिव पद के लिए सूचीबद्ध (इम्पैनल) किया है। एक अधिकारी को सचिव स्तर के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को देश के 40 आईएएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सचिव या सचिव स्तर के पदों पर तैनाती वाले अफसरों की सूची में शामिल कर लिया। इनमें यूपी काडर के 1989 बैच के तीन व 1987 बैच के आईएएस अधिकारी शामिल हैं। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी व अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री गोयल के अलावा अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास संजय आर. भूसरेड्डी व अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी केंद्र में सचिव पद के लिए इम्पैनल हुए हैं।

योगी सरकार बनने के बाद गोयल को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से बुलाकर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया था। भूसरेड्डी व देवेश भी केंद्र से आने के बाद से महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। अब ये केंद्र में सचिव पद पर तैनाती की पात्रता में आ गए हैं। केंद्र सरकार प्रदेश सरकार की अनापत्ति (एनओसी) के बाद इन अधिकारियों को मंत्रालयों की कमान सौंप सकेगी। जानकार बताते हैं कि  महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से जुड़े इन अधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव तक  राज्य की सेवा में ही बनाए रखे जाने की संभावना है।
विज्ञापन


1987 बैच के आईएएस अधिकारी जीवेश नंदन केंद्रीय रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें सचिव स्तर के लिए इम्पैनल किया गया है। इन्हें केंद्र अपनी आवश्यकतानुसार सचिव स्तर के पद पर तैनात कर सकता है।

चार और आईपीएस अधिकारी केंद्र से लौटे
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से चार और आईपीएस अधिकारी लौट आए हैं। इनमें वर्ष 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अखिल कुमार, 1996 बैच के भानु भास्कर, विक्रम ठाकुर और आरके स्वर्णकार शामिल हैं। अखिल की यूपी में वापसी लगभग आठ साल बाद हो रही है। वह 1 अप्रैल 2013 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। वह वहां विदेश मंत्रालय में डीआईजी व आईजी और  जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा कायाकल्प मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात रहे। जबकि भास्कर की वापसी साढ़े सात साल बाद हो रही है। वह सीबीआई में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात थे।विक्रम ठाकुर 18 साल बाद यूपी वापस आ रहे हैं। वह अक्तूबर 2002 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर एसपी के रूप में गए थे। 1996 बैच के ही आरके स्वर्णकार भी अक्तूबर 2017 से प्रतिनियुक्ति पर थे। इन अधिकारियों के आईजी से एडीजी के पद पर प्रमोशन का आदेश भी बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया।


केंद्र में डीजी पद के लिए अनिल कुमार अग्रवाल सूचीबद्ध
वर्ष 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल को केंद्र सरकार में डीजी के पद के लिए सूचीबद्ध किया गया है। वह यूपी कॉडर के इकलौते आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्हें डीजी के पद के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें