लखनऊ। नशा न केवल शरीर और सेहत को नुकसान पहुंचता है। बल्कि, इसके सेवन से परिवार भी प्रभावित होता है। नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों पर छात्रों ने पोस्टर बनाकर लोगों को जागरूक किया। हजरतगंज स्थित मद्य निषेध एवं समाजोत्थान क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थी शामिल हुए। राज्य मद्य निषेध अधिकारी आरएल राजवंशी ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग के जरिये नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसानों को इंगित किया। गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में 26 जून को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की ओर से पोस्टर प्रतिभागी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।