फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: राजा भैया से मिले एक्टर रजनीकांत, बोले- वो देश के सबसे बड़े महानायक, भेंट की बाबा विश्वनाथ की विभूति

Mon, 21 Aug 2023 02:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में रजनीकांत ने जनसत्ता दल के नेता राजा भैया से मुलाकात की। राजा भैया ने उन्हें बाबा विश्वनाथ की विभूति सहित कई चीजें भेंट की।
विज्ञापन
रजनीकांत और राजा भैया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता रजनीकांत इन दिनों यूपी में हैं जहां वह कई राजनेताओं से मुलाकात करने के साथ ही आध्यात्मिक पर्यटन कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को उन्होंने लखनऊ में जनसत्ता दल के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से मुलाकात की।

राजा भैया ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की और कहा कि वह रामायण में 'थलाइवा' का स्वागत करने का सौभाग्य मिला। वे देश के सबसे बड़े महानायक हैं लेकिन केवल फिल्म जगत में ही नहीं अध्यात्म और भक्ति के क्षेत्र में भी वे उन्नत अवस्था में हैं। उन्हें बाबा विश्वनाथ की विभूति, दिनकर जी की रश्मिरथी और गोमुख का गंगाजल सादर भेंट किया।
 

राजा भैया ने रजनीकांत के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर भी ट्वीट की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें