लखनऊ। नगर निगम जोन-3 ने नागरिकों की आईजीआरएस शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को नवीन गल्लामंडी, खदरा पुरानी चुंगी और सीतापुर रोड क्षेत्र में यह कार्रवाई हुई। जोनल अधिकारी अजीत राय के निर्देश पर राम नरेश द्विवेदी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में संबंधित पक्ष से 4,800 रुपये शमन शुल्क लिया गया। खदरा पुरानी चुंगी से शिव चरण होटल तक सीतापुर रोड पर सब्जी मंडी और ठेलों के अवैध कब्जों पर भी कार्रवाई हुई। यह अभियान दीनदयाल पुरम, खदरा के शिकायतकर्ता की ऑनलाइन आईजीआरएस शिकायत पर आधारित था। एक अन्य ऑनलाइन शिकायत के तहत नाले पर किए गए अवैध कब्जे को भी हटाया गया। नगर निगम ने भविष्य में अतिक्रमण रोकने के लिए पुलिस विभाग को पत्र भेजा है।