लखनऊ। नगर निगम के प्रचार विभाग ने प्रचार अनुज्ञा शुल्क (लाइसेंस फीस) जमा नहीं करने वाले बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई की है। लंबे समय से शुल्क बकाया होने के बावजूद संबंधित एजेंसियों ने भुगतान नहीं किया। ऐसे में अभियान चलाकर उनके विज्ञापन पटों पर प्रदर्शित सामग्री हटा दी गई है। प्रचार विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर निरीक्षण किया और राज एसोसिएट्स, सेनर्जी एड, रिजल्ट एड और तसमीदा के विज्ञापन फ्लेक्सों, होर्डिंग हटाए गए।