फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: औद्योगिक क्षेत्रों में भूखंड लेना हुआ महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के औद्योगिक क्षेत्रों में भूखंड लेना अब महंगा होगा। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इनके लीज प्रीमियम की दरों में 2.12 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। अमौसी और सरोजनीनगर में प्रति वर्गमीटर 120 रुपये की वृद्धि हुई है। चिनहट में यह बढ़ोतरी 130 रुपये प्रति वर्गमीटर है। इससे अमौसी और सरोजनीनगर में दर 5180 से 5300 रुपये और चिनहट में 5920 से 6050 रुपये प्रति वर्गमीटर हो गई है। यूपीसीडा की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार लीज प्रीमियम की दरों में वृद्धि अधिसूचित लागत मुद्रास्फीति सूचकांक के आधार पर की गई है। प्राधिकरण के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों की दरों को संशोधित कर नई सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें