फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसीएमओ व नर्सिंगहोम पर गिरेगी गाज

Sun, 23 Jun 2024 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लालगंज के एक नर्सिंगहोम में आंत के ऑपरेशन के बाद युवती की मौत के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच के आदेश के बाद भी मनमानी करने के मामले में अपर निदेशक ने गंभीर रुख अपनाया है।
विज्ञापन


शनिवार के अंक में अमर उजाला में मुख्यमंत्री कार्यालय का आदेश नहीं मानता स्वास्थ्य विभाग शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद अपर निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डॉ. जीपी गुप्ता ने सीएमओ से जवाब मांगा है। जांच शुरू न करने वाले एसीएमओ और संबंधित नर्सिंगहोम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अपर निदेशक ने पूछा है कि आदेश के 12 दिन बाद भी जांंच क्यों शुरू नहीं की गई।
लालगंज क्षेत्र के कुर्मी सराय गांव के लछिमन ने पुत्री अलका (17) की लालगंज के ही पसियाखेड़ा स्थित एक नर्सिंगहोम में आंत के ऑपरेशन के बाद 27 अप्रैल को अलका की मौत हो गई। आरोप है कि एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार ने बिना जांच किए ही मामले को रफा दफा कर दिया था। शिकायत पर बीती नौ जून को मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी एनकेएस चौहान ने मामले की जांच कर कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। पीडि़त पक्ष को बयान दर्ज कराने के लिए भी नहीं बुलाया गया। आरोप है कि अस्पताल संचालक से सेटिंग करके अधिकारी मामले को निपटाने में जुटे हैं।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच करके कार्रवाई से संबंधित आदेश दिए जाने के बाद भी लापरवाही उचित नहीं है। सीएमओ से जवाब मांगा गया है। लापरवाही बरतने वाले संबंधितों और नर्सिंगहोम के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- डॉ. जीपी गुप्ता, अपर निदेशक (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) लखनऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें